*छात्रों ने अपने मांगों को लेकर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग का किया घेराव*



झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के समक्ष आज शुक्रवार को हजारों छात्रों ने अपने मांगों को लेकर घेराव किया! राज्य के सभी जिलों से छात्र, छात्रनेता, अभिभावक एवं शिक्षक पहुंचे! घेराव में सुबह 10:00 बजे से ही छात्रों का जूठान शुरू हो चुका था! कई छात्रों ने आयोग के समक्ष आत्मदाह करने की भी कोशिश किया! पुलिस प्रशासन से छात्र उलझते भी नजर आए! 
देर शाम को 11 सदसीय छात्र प्रतिनिधि मंडल के साथ आयोग के अधिकारियों का वार्ता हुई! 
छात्र प्रतिनिधि मंडल में छात्र देवेंद्रनाथ महतो, पीके शाह, काजल सर, विनय मेहता, लालमोहन महतो, सतनारायण शुक्ला, चंदन कुमार, योगेश भारती, कुणाल प्रताप सिंह सहित कुल 11 सदस्य छात्र टीम थे!
 वही आयोग की ओर से वार्ता के दौरान परीक्षा नियंत्रक सहित सहित कुल तीन आला अधिकारी मौजूद रहे!

घंटों लंबी वार्ता के बाद निम्न बातों पर सहमति बनी-
1) CGL परीक्षा के घोषित 21 जनवरी के तिथि को बदलाव किया जाएगा!
2) CGL भाषा विषय के नॉर्मलाइज कर रिजल्ट जारी किया जाएगा 
3) PGT विवाद में जांच के बाद ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा!
4) नगर पालिका परीक्षा विवाद का संपूर्ण जांच होगी!
5) कनिय अभियंता का फाइनल रिजल्ट जनवरी माह में प्रकाशित किया जाएगा!
6) जिला पुलिस (6000 पद), सचिवालय टेक्निकल, एलडीसी का नियुक्ति विज्ञापन यथाशीघ्र प्रकाशित किया जाएगा! 
वार्ता संपन्न होने के बाद छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने सामूहिक मीडिया वार्ता में कहा उपरोक्त मांगों को लेकर आयोग और हम छात्र प्रतिनिधिमंडल के द्वारा सकारात्मक वार्ता हुई है! 
छात्र के इस महा धारणा को समर्थन देने JSSU प्रमुख देवेंद्रनाथ महतो, शिक्षक कुणाल प्रताप सिंह, विनय मेहता, मयांक कुमार, मनोज यादव, योगेश चंद्र भारती, सतनारायण शुक्ला, संजय मेहता सहित हजारों छात्र,छात्राएं शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद रहे!