कैश कांड मामले में झारखंड के मंत्री अलमगीर आलम (Alamgir Alam) से दुसरे दिन लगभग 7 घंटे पूछताछ के बाद परवर्तन निदेशालय (ED) ने किया गिरफ्तार. इससे पहले मंगलवार को मंत्री अलमगीर आलम से ED ने 10 घंटे पूछताछ की थी. बता दें, अलमगीर आलम से ED ने पूछताछ उनके पी एस संजीव लाल और उनके सहायक जहाँगीर आलम के ठिकानों से मिले 37.23 करोड़ रूपए के सम्बन्ध में की थी.