झारखंड के विभिन्न असंगठित कामगार संगठनों ने एक दिवसीय धरना देकर केंद्र के नियमों का विरोध

8 अगस्त 2024 को झारखण्ड के विभिन्न असंगठित कामगार संगठन और यूनियन ने मिलकर असंगठित कामगारों जैसे घरेलू कामगार, निर्माण मज़दूर, ऑटो चालक, रिक्शा चालक आदि के मांगों को लेकर राजभवन के समक्ष राज्यव्यापी एक दिवसीय धरना और प्रदर्शन का आयोजन किया l जिसकी अध्यक्षता असंगठित मजदूर संघ के संयोजक श्री दिनेश सोनी ने किया और सभा के संचालन नेहा द्विवेदी ने किया आज की इस धरने में बड़ी संख्या में असंगठित कामगारों के अलावा कामगार संगठन जैसे हटिया मज़दूर यूनियन से भुवन सिंह जी, ऑटो चालक महासंघ से संगठन मंत्री आनंद वर्मा महानगर अध्यक्ष बादल थापा  जी, सेवा झारखण्ड से अंशु जी, एकता परिषद से राम स्वरुप जी, डॉन बोस्को संस्थान से अंशु जी, झारखण्ड घरेलु कामगार यूनियन से आशा जी आदि ने भाग लिया और सहयोग दिया l असंगठित श्रमिकों की मुख्य मांगे जैसे श्रम सहिताओं में बदलाव या उनकी वापसी, घरेलु कामगारों के लिए राज्य स्तरीय क़ानून, निर्माण मज़दूरों के साथ ही अन्य असंगठित कामगारों के लिए कल्याणकारी बोर्ड की व्यवस्था ऑटो चालक ई रिक्शा चालक का परमिट एवं रोड पास की मामला आदि को लेकर राजयपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपा गया l राज्य के श्रम मंत्री एवं श्रमायुक्त को ज्ञापन कल सौपा गे
आज के कार्यक्रम में और भी संगठन के सदस्य उपस्थित थे