भाजपा राँची महानगर के नवनियुक्त अध्यक्ष वरुण साहू ने आज रातू रोड स्थित कार्यलय में पदभार ग्रहण किया।मौसम खराब होने के बावजूद रांची महानगर जिला के स्वर्गीय गामा सिंह सभागार में अपने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत के लिए हजारों कार्यकर्ताओं का महाजुटान हुआ। अभिनंदन समारोह के पहले भाषण में ही रांची महानगर के नए जिला अध्यक्ष वरुण साहू ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ बिगुल फूंक दिया, अपने शीर्ष नेतृत्व और सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए वरुण साहू ने सभी कार्यकर्ताओं को आने वाले समय के लिए कमर कसकर झारखंड के हित में भ्रष्टाचार्यों के खिलाफ तैयार रहने को कहा। वरुण साहू ने कहा की आने वाले चुनाव में झारखंड की जनता इन भ्रष्ट लोगों को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश महामंत्री और रांची महानगर जिला के प्रभारी मनोज सिंह ने नव नियुक्त अध्यक्ष का स्वागत करते हुए, पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एक परिवार के रूप में एक दूसरे के सुख-दुख में सहयोगी रहते हुए संगठन के हित में काम करते रहने का संदेश दिया। रांची महानगर के निवर्तमान अध्यक्ष क गुप्ता ने अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल को भाजपा कार्यकर्ताओं को समर्पित करते हुए अनंत धन्यवाद प्रेषित किया । कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय मंत्री तथा निवर्तमान महापौर आशा लकड़ा,रांची विधायक सि. पि. सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, कांके विधायक समरी लाल ने नए अध्यक्ष का स्वागत करते हुए वरुण साहू को जनता से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझने वाले और एक जुझारू कार्यकर्ता के रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को बहुत ही सहज और संयमित तरीके से संचालित करने का कार्य रांची महानगर के महामंत्री बलराम सिंह द्वारा किया गयाl कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश सिंह, राकेश भास्कर, संदीप वर्मा ,राजू सिंह, नीरज सिंह, जितेंद्र वर्मा, जितेंद् सिंह पटेल, राकेश सिंह गुड्डू, विश्वजीत सिंह, सोनू सिंह, अश्वनी सुखीजा, रोमित नारायण सिंह, अनिता वर्मा, राम लगन राम, अर्जुन मुंडा, पूजा सिंह, नीतू सिंह ,सचिन साहु, कुंदन कुमार, धर्मवीर सिंह, अमित साहु, साहिल कुमार, रोहित सिंह, साहित्य पवन, आशीष अग्रवाल, विवेक कुमार, चंदन पटेल, संजय चौधरी, पियूष विजयवर्गीय, रोहन कुमार, सूरज साहू, अभिषेक साहू, मनोज तिर्की, राहुल कुमार, उज्जवल मिश्रा, सनी सिंह, सुमित पांडेय, अशोक गोप, तपन महत्ती, रूपक मिश्रा, प्रदीप सिंह, अजय महत्ता, रंजीत लाल सहदेव, राहुल गुप्ता, अंकित सिंह, तरुण दास, प्रिंस कुमार सहित राँची महानगर के सभी पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष,मोर्चा अध्यक्ष सहित हज़ारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भवदीय, राँची महानगर - जिला