झारखंड में आज से 27 मई तक बारिश के आसार, 102 किलोमीटर की रफ्तार से आगे बढ़ रहा भीषण चक्रवाती तूफान ‘रेमल’झारखंड

रांची। झारखंड में आज यानी 25 मई से 27 मई तक बारिश के आसार हैं। 102 किलोमीटर की रफ्तार से भीषण चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ आगे बढ़ रहा है। लोगों को मौजूदा समय में गर्मी से भारी राहत मिली है। कल  रांची समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई। फिलहाल  रांची के मौसम की बात करें, तो आसमान में हल्के बादल छाये हुए हैं। वहीं तापमान की बात करें, तो यह 29 डिग्री है।