लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों द्वारा आज तक किए गए व्यय की प्रथम जाँच व्यय लेखा जाँच

राँची लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों द्वारा आज तक किए गए व्यय की प्रथम जाँच व्यय लेखा जाँच दल द्वारा व्यय पर्यवेक्षक, श्री वीरेन्द्र कुमार सिंह  एवं उप विकास आयुक्त रांची सह नोडल पदाधिकारी व्यय अनुश्रवण कोषांग, श्री दिनेश कुमार यादव के पर्यवेक्षण में कि गई*====================*◆ 27 में से 20 प्रत्याशियों ने अपना लेखा जाँच कराया*====================*◆07 अभ्यर्थी जिन्होंने अपना लेखा जाँच नही कराया है उन्हें रिटर्निंग ऑफिसर (RO सेल) के माध्यम से सूचना निर्गत कि जाएगी*====================  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत दिशा निर्देश के आलोक में आज दिनांक 14 मई 2024 को  राँची लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों द्वारा आज तक किए गए व्यय की प्रथम जाँच व्यय लेखा जाँच दल द्वारा व्यय पर्यवेक्षक, श्री वीरेन्द्र कुमार सिंह  एवं उप विकास आयुक्त रांची सह नोडल पदाधिकारी व्यय अनुश्रवण कोषांग, श्री दिनेश कुमार यादव के पर्यवेक्षण में विकास भवन स्थित सभागार में संपन्न हुई।प्रत्याशियों के व्यय लेखा जाँच के दौरान व्यय अनुश्रवण कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी श्री सज्जन पांडेय ,श्री कृष्णा प्रसाद, श्री सूचित कुमार ,सभी सहायक व्यय पर्यवेक्षक ,लेखा जाँच दल के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित है ।*ज़िला प्रशासन द्वारा निर्गत अनुमति के आधार पर व्यय का लेखा (शैडो ऑब्जरवेशन रजिस्टर ) कि जाँच*व्यय अनुश्रवण कोषांग के अधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा विधानसभावार टीम का गठन कर विभिन्न क्षेत्रीय टीमों के माध्यम से ज़िला प्रशासन द्वारा निर्गत अनुमति के आधार पर व्यय का लेखा (शैडो ऑब्जरवेशन रजिस्टर) तैयार किया गया।  जिसकी जाँच उम्मीदवार द्वारा तैयार व्यय लेखा से किया गया तथा किसी भी प्रकार की विसंगति होने पर उसमें सुधार का निर्देश दिया गया।*27 में से 20 प्रत्याशियों ने अपना लेखा जाँच कराया*राँची लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों द्वारा आज तक किए गए व्यय की प्रथम जाँच व्यय लेखा जाँच दल द्वारा व्यय पर्यवेक्षक, श्री वीरेन्द्र कुमार सिंह  एवं उप विकास आयुक्त रांची सह नोडल पदाधिकारी व्यय अनुश्रवण कोषांग, श्री दिनेश कुमार यादव के पर्यवेक्षण में किया जा रहा है। 27 में से 20 प्रत्याशियों ने अपना लेखा जाँच कराया है एवं 07 अभ्यर्थी जिन्होंने अपना लेखा जाँच नही कराया है उन्हें रिटर्निंग ऑफिसर (RO सेल) के माध्यम से सूचना निर्गत कि जाएगी। क्यों कि आज वे अनुपस्थित रहें।*नोट :- रिपोर्ट लिखे जाने तक लेखा जाँच चल रही है