अंतर राज्यीय सीमा पर स्थित चेक पोस्ट का निरीक्षण

 लोक सभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के व्यय प्रेक्षक श्री विरेंद्र कुमार सिंह द्वारा आज दिनांक 17 मई 2024 को अंतर राज्यीय सीमा पर स्थित चेक पोस्ट का निरीक्षण किया गया। उन्होंने मुरी-पुरुलिया चेक पोस्ट एवं गोला-सिल्ली (गेड़ेबीर ) चेक पोस्ट का निरीक्षण करते हुए प्रतिनियुक्त एसएसटी एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।व्यय प्रेक्षक श्री विरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि चेक पोस्ट पर सभी वाहनों की जांच करें। उन्होंने रात में बैरियर गिरा कर रखने और प्रत्येक वाहन के जांच के निर्देश दिए। श्री विरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि रजिस्टर में वाहनों एवं चालकों की समुचित एंट्री करें। चेक पोस्ट पर मौजूद एसएसटी एवं पुलिस पदाधिकारी से आवश्यक सुविधाओं की जानकारी भी वह प्रेक्षक महोदय द्वारा ली गई। इस दौरान संपर्क पदाधिकारी श्री शिवेंद्र कुमार भी मौजूद थ