राँची लोक सभा निर्वाचन , 2024 के लिए नियुक्त मतगणना पर्यवेक्षक / मतगणना सहायक / माईक्रो ऑबर्जवर के डाटाबेस का द्वितीय रेण्डमाईजेशन मतगणना

आज दिनांक- 03 जून 2024 को मतगणना प्रेक्षक श्री डी.एस.रमेश एवं लोकसभा चुनाव 2024 काउंटिंग ऑब्जर्वर, श्री अमित मेहरा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची,श्री राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में 08- राँची लोक सभा निर्वाचन, 2024 के लिए नियुक्त मतगणना पर्यवेक्षक / मतगणना सहायक / माईक्रो ऑबर्जवर के डाटाबेस का द्वितीय रेण्डमाईजेशन किया गया।इस दौरान उप विकास आयुक्त रांची, श्री दिनेश कुमार यादव, उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची, श्री बिवेक सुमन, DIO रांची, श्री राजीव कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रांची,श्री प्रदीप भगत एवं सम्बंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।निर्वाची पदाधिकारी, के हस्तपुस्तिका भारत निर्वाचन आयोग दिल्ली के अध्याय-15 के कंडिका 15.8.4 में निहित निदेश के आलोक में मतों की गणना हेतु नियुक्त मतगणना पर्यवेक्षक / मतगणना सहायक / माईक्रो ऑबर्जवर के डाटाबेस का रेण्डमाईजेशन किया गया।   ===================*#TeamPrdRanchi*