चारों रथ के द्वारा रांची शहरी क्षेत्र एवं जिला के सुदूर क्षेत्रों में घूम-घूम कर मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव तथा सामाजिक-आर्थिक एवं व्यक्ति के जीवन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों की लगातार जानकारी दी जा रही है*===================*◆व्यापक जागरूकता लाने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री झारखण्ड की पहल*===================*◆नशा मुक्ति का यह महा अभियान जारी है*===================आज दिनांक-23 जून 2024 को LED प्रचार वाहनों द्वारा वीडियो के माध्यम से मादक पदार्थों के दुरुपयोग के संबंध में जागरूकता अभियान जारी है। झारखण्ड सरकार नशा मुक्ति को लेकर कृत संकल्पित है और जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। जिला प्रशासन द्वारा लगातर जागरूकता अभियान चला कर युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। *इन जगहों पर प्रचार-प्रसार किया गया*LED वाहन के द्वारा आज रांची के पुंदाग रोड़ ISM चौक, इलाही नगर, हरमू रोड़, कटहल मोड रोड़, दीपाटोली, पुंदाग, अशोक नगर, श्रद्धानन्द रोड़, गौरी शंकर नगर, हुंड़रु फॉल, पिपरा टोली, अरगोड़ा, हेहल, इटकी रोड़, बाजारा, कोठी पहाड़ टोली, ध्रुवा सेक्टर 2 मार्केट, शुक्ला कॉलोनी, निज़ाम नगर, हिन्द पीढ़ी, पहाड़ी मंदिर और अन्य स्थानों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।जानकारी हो कि 19 जून 2024 को मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु व्यापक जागरूकता लाने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रचार रथों को रवाना किया गया था, जो सुदूर क्षेत्रों में घूम-घूम कर मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव तथा सामाजिक-आर्थिक एवं व्यक्ति के जीवन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों की जानकारी दे रहे हैं।*प्रचार वाहनों द्वारा घूम-घूम कर लोगों को यह जानकारी दी जा रही है कि मादक पदार्थ अथवा अफीम की खेती से जुड़ी कोई भी सूचना टोल फ्री नंबर 112 पर दीजिए, आपकी पहचान गुप्त रखते हुए शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी