दिनांक-05 अगस्त 2024 को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, श्री उत्कर्ष कुमार के निदेश पर 63 राँची विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सहदेव अपार्टमेंट, पी०पी० कम्पाउण्ड के ब्लॉक-ए तथा ब्लॉक-बी०, राधकृष्ण अपार्टमेंट हिन्दपीड़ी, बुधिया बगान अपार्टमेंट, आम्रपाली अपार्टमेंट, जन्नत इनक्लेव, हरिओम टॉवर, बंसल प्लॉजा, घरौन्दा अपार्टमेंट तथा तिरू अपार्टमेंट, सीरम टोली में मतदाता सूची में नाम दर्ज करने हेतु कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें संबंधित बी०एल०ओ०, संबंधित पर्यवेक्षक तथा संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित थे। कैम्पों से सुयोग्य नागरिकों को प्रपत्र 6 तथा त्रुटि निराकरण से संबंधित प्रपत्र 8 प्राप्त हुए। बी०एल०ओ० को निदेश दिया गया कि प्राप्त प्रपत्रों का आज ही प्रविष्टि करना सुनिश्चित करें। अपार्टमेंट में तथा वार्ड कार्यालयों में नाम जोड़ने का कार्य हेतु कैम्प का आयोजन कल भी जारी रहेगा।========================*#TeamPrdRanchi*