प्रथम राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन 2024 के प्रथम दिन कार्यक्रम के अंत में श्रीमती कल्पना मूर्मू सोरेन ,माननीया विधायक, झारखण्ड ने एक वीडियो मेसेज के माध्यम से झारखंड महिला पुलिस के कार्यों की सराहना की, साथ ही कहा कि एक महिला होने के नाते वे समझ सकती हैं कि महिला पुलिस के लिए कार्यस्थल पर काम करना एक चैलेंज रहता है । इन सभी चुनौतियों का सामना करते हुए भी आप बखूबी अपना काम करती आ रही हैं। उन्होंने इस दो दिवसीय राज्यस्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन की सराहना की साथ धन्यवाद दिया।