मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 18 अगस्त (आज) 57120 महिलाओं के खाते में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि हस्तांतरित कर योजना का शुभारंभ करेंगे. इसके लिए पाकुड़ में समारोह का आयोजन किया गया है. मुख्यमंत्री प्रमंडलवार कार्यक्रम आयोजित कर झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि हस्तांतरित करेंगे. महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से बताया गया कि अब तक निबंधित और सत्यापित हो चुकी महिलाओं के खाते में 31 अगस्त तक राशि हस्तांतरित कर दी जायेगी.