प्रथम फेज में 31अगस्त 2024 तक आजीवन सदस्य बनाने का संकल्पवर्तमान में 100 से अधिक हरियाणा के लोगो ने ली आजीवन सदस्यता----------------------------------------------रांची में हरियाणा संघ का गठन समाज के लोगों ने एक मजबूत स्तंभ के साथ किया , हरियाणा संघ के द्वारा कई सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा होली के उपलक्ष्य पर कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जाता रहा है।पुनः संस्था सामाजिक और धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता मजबूती के साथ रख सके इसलिए हरियाणा के लोगों ने गत दिनों महाराजा अग्रसेन भवन के सभागार में एक बैठक बुलाकर उपस्तिथ लोगो के सर्वसमति से लिए गए निर्णय अनुसार हरियाणा संघ में ज्यादा से ज्यादा आजीवन सदस्य बनाने का संकल्प लिया। हरियाणा संघ के 50 से भी ज्यादा सदस्यों की मौजूदगी के बीच चर्चा और परिचर्चा के उपरांत सभा के सहमति से रमेश चंद्र शर्मा व विनोद जैन के नेतृत्व में 11 सदस्यों की संचालन समिति का गठन कर बैठक में निर्णय लिया गया की आने वाले 31 अगस्त 2024 तक ज्यादा से ज्यादा श्री हरियाणा संघ के आजीवन सदस्य बना कर सितंबर माह में कार्य समिति का चुनाव कराकर हरियाणा संघ को मजबूत बनाने में हम सभी सहयोग करे। इसी निमित आज श्री मारवाड़ी ब्राह्मण भवन के सभागार में दिन में 11 बजे संचालन समिति द्वारा आयोजित बैठक में 100 से अधिक हरियाणा के लोगो ने आजीवन सदस्यता ग्रहण किया ।ऐसा अनुमान है कि आगामी 31 अगस्त 2024 तक 200 से अधिक लोग सदस्यता ग्रहण करेंगे।सभा मे हुए निर्णय अनुसार 31 अगस्त 2024 तक जो सदस्यता लेगे उन्ही सदस्यों के बीच नई कार्य समिति का चुनाव किया जाएगा ।इसके पूर्व की बैठक में निर्णय हुआ कि अति शीघ्र हरियाणा संघ के सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान को दिनांक 31 अगस्त 2024 तक संपन्न कराने में हम सभी अपना योगदान देवे।गत दिनों श्री महराजा अग्रसेन भवन में हुई बैठक में आप सबो की उपस्थिति में निर्णय हुआ था कि दिनांक 31 अगस्त 2024 तक हम सभी स्वयं सदस्य बनकर एवं परिवार के साथ हरियाणा के सभी लोगों को संस्था में सदस्यता अभियान से जोड़कर हरियाणा संघ परिवार को एकजुट कर हरियाणा की एकता को बनाए रखें।*अगली बैठक दिनांक 24अगस्त 2024 शनिवार को पुनः बुलाई गई है जिससे सदस्यता अभियान को जल्द से जल्द पूर्ण करने में हम सभी अपना आत्मिक सहयोग देने की कृपा करें । सदस्यता फार्म अनिल अग्रवाल के पास जमा कर रसीद अवश्य प्राप्त कर ले*सितंबर माह में कार्यसमिति के चुनाव के उपरांत भी सदस्यता अभियान निरंतर चालू रहेगा।बैठक के मुख्य रूप से श्री रमेश चंद्र शर्मा ,लक्ष्मी चंद दीक्षित ,श्याम बिहारी गोयनका, सोमदत्त शर्मा, अरुण शर्मा, प्रमोद सारस्वत,अनिल अग्रवाल , बेदु छापड़िया, दीपेश निराला ,महेंद्र कुमार शर्मा, शिव भगवान अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित थे।उपरोक्त जानकारी संचालन समिति के सदस्य प्रमोद सारस्वत ने दी।