23अगस्त को अपना हक मांगने केलिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे लाखों युवा*धोखेबाज सरकार को हटा कर चैन की सांस लेंगे राज्य के युवा.....बाबूलाल मरांडी*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा।श्री मरांडी आज आगामी 23अगस्त को रांची में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा आक्रोश रैली की तैयारी हेतु आयोजित  रांची महानगर एवम ग्रामीण जिला की बैठक को संबोधित कर रहे थे।श्री मरांडी ने कहा राज्य की युवा शक्ति हेमंत सरकार से अब आर पार की लड़ाई लड़ने केलिए तैयार है।उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार धोखेबाज सरकार है। साढ़े चार वर्षों से केवल धोखा ही दे रही है। इसने युवाओं,किसानों, पारा शिक्षकों,संविदा कर्मियों सभी को ठगा है। 5साल पहले चिल्ला चिल्ला कर वादे किए।घोषणा पत्र में किए।सदन में किए,सड़क पर किए।लेकिन घोषणाएं केवल घोषणाएं ही बनकर रह गई।उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार से राज्य का युवा हिसाब मांग रहा है।अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ किए जाने पर जवाब मांग रहा है।उन्होंने कहा कि 23अगस्त को राज्य के लाखों युवा मुख्यमंत्री के आवास पहुंचेंगे। और पूछेंगे 5लाख नौकरी का क्या हुआ।बेरोजगारी भत्ता कहां गया।वे पूछेंगे कि पारा शिक्षकों के नियमतीकरण,वेतनमान का क्या हुआ। संविदा कर्मियों के स्थायीकरण का क्या हुआ। सहायक पुलिस कर्मियों के नियमतीकरण का क्या हुआ।उन्होंने कहा कि युवा शक्ति यह भी जानना चाहेगी कि वादा नही पूरी करने पर इस्तीफा देने ,गद्दी छोड़ देने के वादे का क्या हुआ।कहा कि राज्य का युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ साथ शिबू सोरेन के बेटे से भी उत्तर चाहेगा।क्योंकि ये सारे वादे अपने पिता के नाम की दुहाई देकर हेमंत सोरेन ने किया था।उन्होंने कहा कि इंडी ठगबंधन का ट्रैक रिकॉर्ड केवल ठगने का है।जबकि भाजपा की सरकार चाहे केंद्र की हो या विभिन्न राज्यों में।अपने संकल्प पत्रों को धरातल पर उतार रही।कहा कि केंद्र सरकार आज 80करोड़ लोगों तक मुफ्त अनाज से रही,किसान सम्मान निधि नियमित खाते में भेजे जा रहे।छत्तीसगढ़ ,मध्यप्रदेश की सरकारें भी लाडली लक्ष्मी,महतारी वंदन जैसी योजनाओं का लाभ लाखों परिवार तक पहुंचा रही।उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने फिर से मइयां योजना से जनता को ठग रही।कहा कि ऐसे भ्रष्ट निकम्मी सरकार की विदाई तय है। जनता इन्हे सन्यास दिलाने केलिए संकल्पित है।