आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम**30 अगस्त से 15 सितंबर 2024 तक

 बार फिर से राज्य में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है। 30 अगस्त से 15 सितंबर 2024 तक रांची ज़िला के विभिन्न प्रखंडों के पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही रांची नगर निगम क्षेत्र के वार्ड में भी शिविर का आयोजन किया जायेगा।  *पंचायत/वार्ड स्तर पर शिविर का होगा आयोजन*आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अन्तर्गत पंचायत/वार्ड स्तर पर शिविर का आयोजन कर राज्य सरकार के लोक-कल्याणकारी योजनाओं का आम जनों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार कर शिविर में ही योजनाओं का अधिकाधिक लाभ आमजनों को दिया जाएगा ताकि कोई भी अहर्त्ता प्राप्त व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। *निम्नांकित गतिविधियों का होगा संपादन*कैंप में झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, अबुआ आवास योजना, गुरुजी स्टूडंेट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुुले किशोरी समृद्धि योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना आदि लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभ के लिए आवेदन प्राप्त किये जायेंगे। ऑन द स्पॉट परिसम्पत्तियों का वितरण एवं शिकायतों का निवारण भी कैंप में किया जायेगा।*दिनांक 31 अगस्त को 2024 को ’’आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’’ कार्यक्रम के तहत निम्न स्थानों पर लगेगा कैंप*1. हेसल पंचायत, अनगड़ा2. चतरा पंचायत, अनगड़ा3. जामटोली पंचायत, बेड़ो4. जरिया पंचायत, बेड़ो5. हुमटा पंचायत, बुण्डू6. छापर पंचायत, बुढ़मू7. पतरातु पंचायत, चान्हो8. बलसोकरा पंचायत, चान्हो9. कुल्ली पंचायत, ईटकी10. ईचापीड़ी पंचायत, कांके11. पिठोरिया पंचायत, कांके12. तुमांग पंचायत, खलारी13. देवगांव पंचायत, लापुंग14. करगे पंचायत, माण्डर15. चेटे पंचायत, नगड़ी16. नगड़ी पंचायत, नगड़ी17. ईरबा पंचायत, ओरमांझी18. करमा पंचायत, ओरमांझी19. सताकी पंचायत, राहे20. तारूप पंचायत, रातु21. बंता उत्तरी, सिल्ली22. बंताहजाम दक्षिणी, सिल्ली23. गलउ पंचायत, सोनाहातु24. जामुदाग पंचायत, सोनाहातु25. मानकीडीह पंचायत, तमाड़*दिनांक 30.08.2024 को नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत वार्ड संख्या 1, 2, 3, 4 और दिनांक 31 अगस्त 2024 को वार्ड संख्या 5, 6, 7 एवं 8 में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया जायेगा।*