प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने कहा कि हम लोगों का कैबिनेट से की गई घोषणा को एक सप्ताह के अंदर लागू करवाई जाए क्योंकि सिर्फ आश्वासन देने के बाद भी अभी तक लागू नहीं किया गया है। प्रदेश कमेटी मुख्यमंत्री से भी विधान सभा में मुलाकात कर चुके हैं पर अभी तक लागू नहीं किया गया। प्रदेश कमेटी सरकार से आग्रह करती है कि एक सप्ताह के अंदर में की गई घोषणा को लागू की जाए और ना तो प्रदेश कमेटी कठोर कदम उठाएगी। केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे जी से आज मुलाकात करने में प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, प्रदेश सचिव युगल किशोर प्रसाद, प्रदेश कोषाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता, गौतम कुमार, बिरसा बेदिया , जगदीश, मोसिम उपस्थित रहे।