*फ्रेंड्स ऑफ विकर सोसाइटी और AFMI द्वारा 10वीं 12वीं के विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित

रांची, 25 अगस्त 2024: फ्रेंड्स ऑफ विकर सोसाइटी, रांची और AFMI के संयुक्त सहयोग से हज हाउस, रांची में 25 अगस्त को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर 2024 में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार और छात्रवृत्तियों से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किया जाएगा।इस विशेष कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री होंगे। साथ ही, मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी, जोधपुर के चेयरमैन मोहम्मद अतीक को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस समारोह में राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम, फरहान मकबा, मुंबई से डॉ. मजीद आलम, अजय नाथ सहदेव, और झारखंड सरकार के सचिव अबू बकर सिद्दीकी विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित होंगे।यह कार्यक्रम छात्रों के शैक्षणिक योगदान को मान्यता देने और उनकी भविष्य की संभावनाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण मंच होगा। *अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे9431101871,