*मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की बेल खारिज, ईडी ने बताया घोटाले का मास्टरमाइंड

टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम की बेल रिजेक्ट कर दी गयी है। इस मामले में शुक्रवार को रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई। इसके बाद कोर्ट ने आलमगीर की बेल खारिज कर दी।