झारखंड गठन के उद्देश्य, शहीदों का सपना, आंदोलनकारियों का अरमान अबुआ दिशुम अबुआ राज स्थापित करने को लेकर जेबीकेएसएस जेएसएसयू के बैनर तले केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में आगामी 1 सितंबर 2024 दिन रविवार को धरती आबा बिरसा मुंडा जन्मस्थल उलिहातु खूंटी से लेकर शहीद रघुनाथ महतो शहादत स्थल लोटा सिल्ली तक न्याय अधिकार सह झारखंड नवनिर्माण यात्रा करने का निर्णय लिया गया है। यात्रा में पारंपरिक वेश भूषा पारंपरिक हथियार के साथ विभिन्न क्षेत्र से हजारों लोग शामिल होंगे। यात्रा को सफल बनाने को लेकर सिल्ली , सोनाहातू, राहे, बुंडू, तमाड़, अड़की, ईचागढ़, कुकडू, नीमडीह, चांडिल प्रखंड में बैठक किया गया उक्त जानकारी नकुल कुमार मुकेश ने दिया।