*भाजपा की पहली जीत**हिमंत विश्व शरमा और बाबूलाल मरांडी के बेंगाबाद दौरे के बाद मुख्यमंत्री की खुली नींद**स्थानीय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन भी हुईं सक्रिय

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा। श्री बाउरी ने कहा कि आज सुबह तक चौहान हेंब्रम के परिजनों की सुध नहीं लेने वाले मुख्यमंत्री आज असम के मुख्यमंत्री एवम विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंत विश्व शरमा और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के वेंगाबाद दौरे के बाद घड़ियाली आंसू बहाने लग गए। कहा कि साथ देने में स्थानीय विधायक और मुख्यमंत्री जी की धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन जी भी शामिल हो गई।कहा कि अच्छा होता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन जी उस लाचार वृद्ध  मां,अबला पत्नी,अनाथ बच्चे की पीड़ा उसी दिन समझ लेते जिस दिन चौहान हेंब्रम की एक अपराधी ने हत्या कर दी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के ऊपर वोट बैंक का इतना कर्जा हो गया है कि उनका ध्यान किसी गरीब आदिवासी,दलित महिला की पीड़ा,दुख दर्द की ओर जाता ही नही। कहा कि आज मुख्यमंत्री जी जितना भी मदद का आश्वासन दे लें लेकिन एक गरीब आदिवासी के बेटे की जान उनकी तुष्टिकरण की राजनीति के कारण गई है ।कहा कि बार बार इस राज्य में आदिवासी दलितों पर घुसपैठियों,और धर्म विशेष के अपराधियों द्वारा अत्याचार किया जा रहा लेकिन हेमंत सरकार मौन साधे बैठी रहती है।बाउरी ने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री और उनकी धर्म पत्नी के द्वारा स्व चौहान हेंब्रम के परिजनों से मुलाकात को भाजपा  की जीत मानती है। कहा कि भाजपा सदैव प्रदेश की जन भावनाओं के साथ खड़ी है।