कमिंस इंडिया ने नेतृत्व परिवर्तन की घोषणा की, श्वेता आर्य एमडी के रूप में कमान संभालेंगी

श्वेता आर्या एक सितंबर से कमिंस इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में कामकाज संभालेगी. कमिंस इंडिया के निदेशक मंडल ने श्वेता आर्या को अतिरिक्त निदेशक सह प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया है. वह टाटा कमिंस के प्रबंध निदेशक अश्वथ राम का स्थान लेंगी. जो 31 अगस्त, 2024 को कंपनी से सेवानिवृत्त हो रहे है. श्वेता कमिंस इंडिया लिमिटेड के लिए पावर सिस्टम का बिजनेस संभाल रही हैं. प्रबंध निदेशक के रूप में अपनी नियुक्ति के बाद भी आगे वह कामकाज देखेगी.