श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं दही हांडी प्रतियोगिता के लिए हरमू मैदान में किया गया भूमि पूजन


श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन समिति हरमू द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता के निमित्त आज हरमू मैदान में भूमि पूजन का कार्यक्रम किया गया ।कार्यक्रम के प्रभारी इंद्रजीत यादवजी ने बताया कि बरसात को देखते हुए विशाल वाटरप्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है सभी कुछ सकुशल हो इस निमित्त आज भूमि पूजन पूरी विधि विधान से किया गया है पंडाल का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है कार्यक्रम में 5 वर्ष तक के बच्चों के द्वारा रैंप शो भी आकर्षण का केंद्र रहेगा समिति पिछले 13 वर्षों से जन्माष्टमी महोत्सव एवं दहीहंडी प्रतियोगिता को करती आ रही है समिति के संरक्षक दीपक भारद्वाज ने बताया की विजेता गोविंदा की टीम को शील्ड के साथ 51 हजार रुपया प्रथम पुरस्कार उपविजेता टीम को ₹31000 का पुरस्कार दिए जाएंगे सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा दही हांडी प्रतियोगिता में 20 की संख्या में गोविंदा भाग ले सकते हैं नशे के हालात में पहुंचने वाले टीम को आयोजन से बाहर कर दिया जाएगा अध्यक्ष बनारस यादव ने बताया कि प्रतियोगिता के बाद रात 9:00 बजे से भक्ति गीतों का कार्यक्रम होगा इसमें भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक भक्तों को भक्ति युक्त रचनाओं से झुमाएंगे दही हांडी की ऊंचाई पुरुषों के लिए 20 फीट और महिलाओं के लिए 18 फीट होगी भाग लेने की इच्छुक प्रतिभागी 957 2 6 57 488 एवं 748895 6408 पर संपर्क कर निबंध कर सकते हैं भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक मनोज कुमार पांडे, शंभू नाथ यादव, अरुण कुमार झा, उपाध्यक्ष गोरखनाथ यादव , रामदयाल यादव, एसन यादव अनुज शर्मा जितेंद्र यादव सचिव रितेश यादव, गोविंद वाल्मीकि दुर्गेश भारती कोषाध्यक्ष शिवकुमार सिंह रवि गोंड उपस्थित थे