पूर्व सांसद गीता कोड़ा बनी प्रदेश प्रवक्ता*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज चार नए प्रदेश प्रवक्ताओं की नियुक्ति की।प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने पत्र जारी कर नियुक्ति की घोषणा की।नए नियुक्त प्रवक्ताओ में पूर्व सांसद गीता कोड़ा सहित रांची से प्रदीप सिन्हा,चाईबासा से अजय शाह, जमुआ गिरिडीह से विजय चौरसिया शामिल हैं।