आज दिनांक 19 अगस्त 2024 को रक्षाबंधन के अवसर पर कार्मिक विभाग डीआईजी नौशाद आलम ब्रह्माकुमारी संस्थान हरमू रोड रांची जाकर संस्थानके संचालिका दीदी के हाथों राखी बंधवानेका काम किया। साथ बहन के द्वारा भेजी गई राखी भी दीदी से बंधवाए। वह संस्थान में आकर संस्थान से काफी प्रभावित हुए । यहां पहुंच कर उन्होंने भाईचारे का संदेश दिया हर पर्व को मिल जुल कर मनाने का संदेश दिया। रक्षाबंधन का पर्व के अवसर पर इन्होंने बहनों की हमेशा रक्षा करने का वादा भी किया।