जिरवा बारी थामा के अंतर्गत अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

आज दिनांक 09.08.2024 को पुलिस अधीक्षक महोदय साहेबगंज को गुप्त सूचना मिली कि जिरवाबाड़ी थाना अंतर्गत जलेबीया घाटी के पास कुछ अज्ञात अपराधकर्मी  द्वारा देसी कट्टा लेकर लूटपाट की घटना को अंजाम देने की फिराक में  है। उक्त सूचना पर छापामारी टीम गठित कर 04 अपराधकर्मी को 03 देसी कट्टा एवं 02 गोली के साथ गिरफ्तार किया गया। अपराधकर्मी से पूछताछ के क्रम में  जिरवाबाड़ी थाना कांड संख्या 116/24 एवं 117/24 में संलीप्ता स्वीकार की साथ ही थाना कांड संख्या 116/24 में लूटा गया मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया।