हिंदुओं का जीवन भयभीत एवं असुरक्षित: संजय सर्राफ*विश्व हिंदू परिषद झारखंड सेवा विभाग एवं राष्ट्रीय सनातन एकता मंच के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे नरसंहार, मंदिरों, गुरुद्वारों एवं सभी धार्मिक स्थलों मे हो रही तोड़फोड़ हिंसा की घटना की तीव्र निंदा की है। तथा उन्होंने केंद्र सरकार से अतिशीघ्र बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।उन्होंने कहा कि हिंसा, हिंदू नरसंहार, विचित्र अनिश्चितता अराजकता के बीच अशांत बांग्लादेश में हिंदुओं का जीवन भयभीत एवं असुरक्षित है। जो कि सनातन हिंदू समाज के लिए बहुत ही चिंतनीय एवं सोचनीय विषय है। वहां पीड़ित अल्पसंख्यकों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। ऐसे में विश्व समुदाय की यह जिम्मेदारी है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा एवं मानवाधिकारों की रक्षा के लिए तुरंत प्रभावी कार्रवाई करें। तथा केंद्र सरकार बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कड़े पहल करें। पूरे बांग्लादेश में हिंदू नरसंहार तथा हिंदुओं के प्रतिष्ठानों, घरों, मंदिरों, गुरुद्वारों, मे कट्टरपंथियों द्वारा तोड़फोड़, लूटपाट की जा रही है। तथा बांग्लादेश में शायद ही कोई ऐसा जिला बचा हो जो इनकी हिंसा एवं आतंक का निशाना न बना हो। बांग्लादेश में 32 प्रतिशत से अब 8 प्रतिशत बचे हिंदू लगातार जिहादी उत्पीड़न के शिकार हो रहे हैं