कंप्यूटर शिक्षक को सरकार स्थाई करे - देवेंद्र नाथ महतो

 दिनांक 7/08/2024 दिन बुधवार को झारखंड आईसीटी स्कूल कॉ ऑर्डिनेटर वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आंदोलनकारी छात्र नेता जेबीकेएसएस केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष सह जेएसएसयू प्रमुख देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में शहीद चौक रांची से राजभवन तक पैदल मार्च किया गया। जिसमें झारखंड प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कम्प्यूटर शिक्षकों के रुप में कार्यरत सैकड़ों कर्मी शामिल हुए।    मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि 2017 से ही झारखण्ड शिक्षा परियोजना द्वारा ऑउट सोर्सिंग कंपनी द्वारा कक्षा छौ से बारवीं तक कंप्यूटर शिक्षकों का आठ हजार प्रति माह के दर से नियुक्त किया गया था जो आज तक एक पैसा भी बढ़ाया नहीं गया जो दुर्भाग्यपूर्ण है।      पैदल मार्च के दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने सरकार से मांग किया कि राज्य के सभी कंप्यूटर शिक्षकों को ठेका प्रथा को समाप्त कर समायोजन कर 60 वर्ष तक कार्य विस्तार किया जाय, सम्मानजनक मानदेय देते हुए महिलाओं को विशेष अवकाश एवम मातृत्व अवकाश दिया जाय तथा आने वाले टीजीटी एवम पीजीटी एग्जाम में 50 प्रतिशत कंप्यूटर शिक्षकों को आरक्षण दिया जाय।    साथ ही देवेंद्र नाथ महतो ने मांग नहीं मानने पर कल दिनांक 8 अगस्त 2024 को झारखंड शिक्षा परियोजना रांची कार्यालय घेराव का ऐलान किया।    मौके एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार दा, संरक्षक रविन्द्र सोनार, संगठन मंत्री राकेश विश्वास, प्रवक्ता पंकज शर्मा, कोषाध्यक्ष छोटेलाल पासवान ने बताया कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।       आज देवेंद्र नाथ महतो ने राजभवन परिसर में आंदोलनरत झारखंड राज्य दफादर - चौकीदार पंचायत के आंदोलनकारी , ऑल झारखंड सीआईटीएस प्रशिक्षित प्रशिक्षणार्थी संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, मनरेगा कर्मी के आंदोलनकारी से मुलाकात कर हौंसला बढ़ाया।