भाजपा हरमू मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत यादव को दोबारा मिला मौका


भाजपा,झारखंड के प्रदेश  अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी के निर्देशानुसार रांची महानगर–जिला के अध्यक्ष श्री वरूण कुमार साहू ने अपनी 23 सदस्यीय  महानगर  कमिटी एवं 19 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। 
ओम प्रकाश पांडेय को सुखदेव नगर उत्तरी, अशोक मिश्रा को सुखदेव नगर दक्षिणी, सुजीत शर्मा को चुटिया, विनोद महतो को अपर बाजार, सूर्य प्रताप सिंह को लालपुर, आनंद वर्मा को लोवर बाजार, नवीन सोनी को लोवाडीह, ऋषि खखड़ को हिंदपीढ़ी, सुबेश पांडेय  को पंडरा, इंद्रजीत यादव को हरमू,रामजी प्रसाद को जगन्नाथपुर, पप्पू जयसवाल को हिनू, राम मनोज साहू को हटिया, पीयूष विजयवर्गीय को डोरंडा, विशाल साहू को अरगोड़ा, राम लगन राम को गोंदा, रणधीर सिंह को बरियातू  सुभाष अग्रवाल को कोकर एवं उमेश यादव को धुर्वा मंडल का अध्यक्ष मनोनित किया है।
नयी कमिटी के घोषणा पर महानगर पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह, रांची संसद शाह राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री  आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह, रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जयसवाल एवं कांके विधायक समरी लाल ने बधाई दिया है।