श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज रांची के तत्वाधान में आदिशक्ति श्री सती सावित्री माता जी (कोटड़ी वाली) का एक दिवसीय भादो अमावस्या महोत्सव 1 सितंबर दिन रविवार को मारवाड़ी ब्राह्मण भवन रांची के प्रथम तल्ला मे मनाया जा रहा है। महोत्सव में माताजी का भव्य श्रृंगार, अखंड मंगल पाठ, भजन जागरण, छप्पन भोग महाप्रसाद का आयोजन किया गया है।महोत्सव दोपहर 2:30 बजे से श्री गणेश पूजा एवं मंगल पाठ से कार्यक्रम का प्रारंभ होगा। अखंड मंगल पाठ करने के लिए माँ की लाडली श्रीमती सरोज तोसावर् ( सोनी) जयपुर से पधार रही है जो की सावित्री मंगल पाठ प्रस्तुत करेगी, और उसके बाद अखंड ज्योत प्रज्वलित कर छप्पन भोग महाप्रसाद का भोग लगाया जाएगा। शाम 6 बजे से रांची के प्रसिद्ध भजन गायक मदन मोहन सोनी एंव मनीष सोनी भजनों की अमृत वर्षा बहायेंगे,इसी के साथ मारवाड़ी स्वर्णकार समाज के सभी परिवार के द्वारा श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार सभा रांची संस्था की स्थापना भी हो रही है जिससे हमारे रांची महानगर के सभी मारवाड़ी स्वर्णकार समाज की एक विशिष्ट पहचान भी बन सके। महोत्सव के सफल आयोजन हेतु ओम प्रकाश सोनी, प्रतीक सोनी, किशन लाल सोनी, कन्हैया सोनी, विष्णु सोनी, नारायण सोनी, गोपाल सोनी, प्रेम सोनी, सोनू सोनी, मदन मोहन सोनी, मनीष सोनी, अमित तोसावर, वीरेंद्र तोसावर, सहित पूरा स्वर्णकार परिवार अपना भरपूर योगदान दे रहे हैं।प्रेस प्रकाशनार्थ मनीष सोनी97092 55630