*भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 24 सितंबर को तोरपा, बरही और कोलेबिरा में परिवर्तन सभा को करेंगे संबोधित*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 24 सितंबर को सुबह 10:00 बजे खूंटी जिले के तोरपा स्थित ब्लॉक मैदान में परिवर्तन सभा को संबोधित करेंगे।श्री मरांडी हजारीबाग जिले के बरही स्थित ब्लॉक मैदान में दोपहर 12:30 बजे से परिवर्तन महासभा को संबोधित करेंगे।श्री मरांडी सिमडेगा जिले के कोलेबिरा स्थित हाई स्कूल मैदान में 3:30 बजे से आयोजित परिवर्तन सभा को संबोधित करेंगे।