तीसरा पारा थ्रो बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन पराठरोवल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त पैरा ओलंपिक एसोसिएशन ऑफ़ झारखण्ड, रांची के तत्वाधान में रांची में 22 सितंबर से 23 सितंबर 2024 तक हरिवंश टानाभगत इंडोर स्टेडियम खेलगांव में बीसीसीएल, सीसीएल, सीएमपीडीआई, एनटीपीसी , दराद,दीपशिखा,यंग इंडिया आशा, आदि के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।बीसीसीएल के सीएमडी श्री समीरण दत्ता कल 12 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर श्री मुरली कृष्ण रमैया निदेशक कार्मिक बीसीसीएल, सुधा लीला डायरेक्टर दीपशिखा,भी उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता मे टीमें (पुरुष / महिला ) भाग लेंगी। मेजबान झारखण्ड के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना और जम्मू कश्मीर शामिल हैं। संस्था के अध्यक्ष श्री राहुल मेहता ने शहर के खेल प्रेमियों को आमंत्रित करते हुए कहा कि ऐसे प्रतियोगिता समाज की मानसिकता बदल देते हैं।