◆एफ.सी.आई गोदाम कड़रू का निरीक्षण विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी रांची, श्री मोनी कुमारी के द्वारा किया गया। आने वालें सभी प्रमुख पर्व को देखते हुए राशन वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश

=विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी रांची, श्री मोनी कुमारी द्वारा आज दिनांक- 13 सितंबर 2024 को एफ.सी.आई गोदाम कड़रू का निरीक्षण किया। विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी रांची, श्री मोनी कुमारी द्वारा एफ.सी.आई गोदाम कड़रु पहुंच कर अगस्त एवं सितंबर माह 2024 का राशन उठाव हुआ है, की नही इसकी जाँच की गई। उन्होंने यहाँ पंजी का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश देते हुए सम्बंधित अधिकारी को कहा की सितंबर माह का राशन का उठाव जल्द से जल्द करा ले।इस दौरान उन्होंने यहाँ उपस्थित गोदाम प्रबंधक को निर्देश देते हुए कहा की आने वाले माह में कई प्रमुख पर्व शुरू रहें हैं। इसको ध्यान में रखते हुए यह सुनिश्चित करें की राशन का वितरण सही समय पर लाभुकों के बीच हो जाना चाहिए।