*ठगबंधन सरकार के परिवर्तन तय :- कर्मवीर सिंह

आज भाजपा,रांची महानगर जिला के जिला अध्यक्ष श्री *वरुण साहू* की अध्यक्षा में भाजपा,रांची महानगर–जिला कार्यालय में आगामी 30 तारीख को होने वाली परिवर्तन यात्रा का समापन कार्यक्रम के निमित तैयारी बैठक संपन्न हुई। इस बैठक के दौरान राँची पदाधिकारीगण को परिवर्तन यात्रा के स्वागत तथा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई। बैठक में मुख्यरूप से भाग ले रहे भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा की झारखंड की निकम्मी सरकार हर छेत्र में झारखंड की भोली भाली जनता को ठगने का काम किया है। साढ़े चार साल तक सरकार सिर्फ लूट-खसोट, भ्रस्टाचार, उगाही करने में लगी रही, और अब दो महीने के लिए झारखंड की जनता को बरगलाने के लिए बिना वित्त का प्रबंध किये योजनाओं की घोसणा किये जा रहे हैं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राँची महानगर के अद्यक्ष *वरुण साहू* ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा की चुनाव के निकट आते ही हेमंत बाबू जनता को लॉलीपॉप दिखाने लगते हैं, और बहुत बड़ी बड़ी घोषणा करने लगते है जिसका कोई जमीनी आधार नहीं होता, और जनता को लाभ पहुँचे उससे पहले ही योजना की हवा निकल जाती है। अब झारखंड की जनता हेमंत की लच्छेदार बातों में आने वाली नहीं है, झारखंड की जनता इस भ्रस्ट और नकारा सरकार को हटाकर एक सुखद परिवर्तन को तैयार है। *श्री साहू* ने ये भी कहा की झारखंड में भाजपा की नई सरकार का मुख्य उद्धेश्य राज्य का विकास, युवाओं का विकास, महिलाओं का विकास, आधारभूत संरचना का विकास तथा झारखंड की जनता का  सर्वांगीण विकास होगा। बैठक का संचालन बलराम सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन जितेंद्र वर्मा ने किया। राँची महानगर इस विशेष कामकाजी बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रवासी कृष्ण कुमार राय, दिनेश चौधरी, शशि भूषण भगत, अजय मारू, संजीव विजयवर्गीय, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, विश्वजीत कुमार सिंह, रोमित नारायण सिंह, राजू सिंह, अनिता वर्मा, विनय सिंह, बसंत दास, अनिता वर्मा, संजीव चौधरी, सुरेश प्रसाद, बल साय महतो, पूनम जैसवाल, रोशन शर्मा, सोनू सिंहबिना मिश्रा, विशाल अगरवाल, राम लगन राम, उमेश यादव, सुभाष अगरवाल, विकाश रवि, तरुण जसवाल, नयन परमार, विशाल अगरवाल, दीपम बनर्जी, अश्वनी सुखीजा, पायल सोनी उपस्थित रहे।