/ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का झारखंड नवनिर्माण पदयात्रा जारी है। आज शनिवार को सोनाहातू प्रखंड के गलउ पंचायत एवं सोनाहातू पंचायत में किया गया।गलउ पंचायत के कांशीडीह, मूरुतडीह,वनडीह गांव एवं सोनाहातू पंचायत के हितजारा आदि गांवों में किया गया। संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी बढ़ चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित किया। सांस्कृतिक ढोल एवं मांदर के थाप के साथ लोगों ने ग्राम भ्रमण किया। राज्य के क्षेत्रीय समस्याओं पर परिचर्चा किया। एवं स्थानीय मुद्दा को प्राथमिक रूप से समाधान करने पर बात कही गई। पदयात्रा के दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने कहा की वर्तमान सरकार द्वारा विभिन्न पहलुओं पर उदासीन रवैया हो रही है। सीजीएल परीक्षा हेतु इंटरनेट को बंद करना प्रश्न पत्र लिक को रोकना नहीं बल्कि प्रश्न-पत्र लिक को छुपाने का षड्यंत्र है। प्रखंड पदाधिकारी रंजीत महतो ने कहा कि संगठन के प्रती लोगों के विश्वास झारखंड नए बदलाव का इशारा करता है। आज शनिवार को इस पदयात्रा के दौरान गणेश, शिवेश्वर, मगलू महतो, भजोहरी, मेघनाथ, गयाशु, चहबर, जन्मेंजय, रामशय, बुचाराम, नंदलाल, कुशल, मधुसूदन, हेमंत , जयंत, पयराग, नटवर, महादेव के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।