*चान्हो के पतरातू गांव में हाथियों ने मचाया उत्पात, फसलों को रौंदा**गांव में दहशत

चान्हो :* हथियों के झुंड ने शनिवार की रात चान्हो प्रखंड के पतरातू गांव में धान व मकई की फसलों समेत सब्जियों की खेती को रौंद डाला। वहीं एक व्यक्ति के घर व निजी स्कूल की चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जाता है कि गांव में 25 की संख्या में हाथियों ने प्रवेश किया। हाथियों ने राजेंद्र महतो, जगदीश महतो, रामलाल महतो, कालीचरण महतो, बुधेश्वर महतो, भुनेश्वर साहू, रामकुमार महतो, संजय यादव आदि के खेतों में लगी धान व मकई की फसलों समेत सब्जियों को नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार को दिन से ही पतरातू गांव के आसपास हाथी डेरा जमाये हुए हैं।  इधर, सूचना मिलने पर वन विभाग के टीम ने झुंड को गांव से बाहर खदेड़ा। घटना के बाद गांव के लोगों में दहशत का माहौल है।