यह शिविर हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगाया गया। उद्घाटन कर्ता के रूप में सिविल सर्जन प्रभात कुमार जी तथा मु्ख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिरीक्षक श्री नौशाद आलम जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे मंच द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र और पौधा देखकर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम सदर हॉस्पिटल के मेडिकल टीम के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस महानिरीक्षक श्री नौशाद आलम जी ने कहा कि कैंसर को दूर भगाने के लिए हमें सही खान-पान की आवश्यकता है। कैंसर एक बहुत ही जान लेवा बीमारी है एवं शुरुवाती समय पे इसका पता लगाना इसके इलाज के लिए सबसे अधिक लाभदायक है।साथ ही उन्होंने रांची समर्पण शाखा के इस कार्य की सराहना की । सभी डॉक्टरों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर मे 70 से भी अधिक लोगों ने निशुल्क जाँच सेवा का लाभ उठाया। इसमें 50 महिलाओं के मैमोग्राफी टेस्ट भी किए गए। 60 लोगों ने पेप्स में टेस्ट भी कराया। कार्यक्रम के सयोजिक श्रीमती ज्योति अग्रवाल जी, कृष्ण अग्रवाल जी और प्रीति अग्रवाल जी इस कार्यक्रम को बहुत ही अच्छी तरह से आयोजित किया। कार्यक्रम मे प्रांत मुख्यालय उपाध्यक्ष श्री विशाल पड़िया जी की भी उपस्थिति रही ।