मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले उनके ही हमशक्ल मुन्ना लोहार

*झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने हमशक्ल से मिलकर काफी खुश नजर आए, हटिया निवासी रंगकर्मी मुन्ना लोहार दिखने में बिल्कुल हेमंत सोरेन जैसे हैं, बस लंबाई थोड़ी कम है। वे जहां से भी गुजरते हैं लोग उन्हें हेमंत दादा हेमंत दादा कहकर पुकारते हैं, फिर वे सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने की काफी इच्छा थी, जो आज पूरी हो गई। मुन्ना लोहार का कहना है कि मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें काफी खुशी हुई।*