रांची के धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा में दुर्गा पूजा पंडाल को खड़ा हो गया है। दरअसल, पंडाल को राम मंदिर की तर्ज पर बनाया जा रहा है, जिसे लेकर विरोध शुरू हो गया। इसपर बीजेपी नेता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि धुर्वा के पुराने विधानसभा मैदान में राम मंदिर के स्वरूप के बन रहे पंडाल को लेकर सरकार जबरदस्ती तनाव उत्पन्न कर रही है। 500 वर्ष बाद रामलला अयोध्या में विराजमान हुए हैं और अगर राम मंदिर के स्वरूप का भव्य पंडाल बन रहा है तो इस पर सरकार को आपत्ति क्यों? राम मंदिर स्वरूप पंडाल हिंदुस्तान में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा?