*06 अक्टूबर 2024को *देवी मंडप पथ स्थित श्री हनुमान मंदिर, हेसल अखाड़ा मे शस्त्रपूजन सह शोभायात्रा मातृशक्ति दुर्गावाहिनी के बहनों द्वारा आयोजित होगी

 इस अवसर पर पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्या देवी होलकर की त्रिशताब्दी, तथा गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की पंचशताब्दी पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी। पूजन के बाद महिलाएँ शोभायात्रा के रूप में देवी मंडप पथ, हनुमान मंदिर मार्ग तथा विश्वनाथ शिव मंदिर पिस्का मोड़ तक जाकर सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद ग्रहण करेंगी। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय, प्रान्तीय तथा स्थानीय अधिकारियों के साथ ही बजरंग दल के कार्यकर्त्ता भी भाग लेंगे। आज संध्या हनुमान मंदिर में बैठक कर तैयारी की समीक्षा की गई। आज की बैठक में उषा सिंह, पुष्पा देवी, लीला बड़ाईक, नीतू सिंह, मधु सिंह, द्रौपदी देवी, आदि महिलाओं ने भाग लिया।