श्री पीयूष पाठक जी द्वारा स्वामी विवेकानन्द सरोवर के तट पर गंगा आरती 20/10/24, रविवार , संध्या 6:00 बजे- -

 -रांची, झारखंड की राजधानी, केवल अपने खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के लिए ही नहीं, बल्कि अपने धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों के लिए भी प्रसिद्ध है। ऐसे ही एक अद्वितीय और प्रेरणादायक आयोजन की शुरुआत हुई है, जिसका नेतृत्व गंगायात्री श्री पीयूष पाठक जी कर रहे हैं। श्री पाठक जी ने रांची के स्वामी विवेकानंद सरोवर, जिसे बड़ा तालाब के नाम से भी जाना जाता है, पर प्रत्येक महीने के  रविवार को गंगा आरती का आयोजन करना प्रारंभ किया है। इस आयोजन की शुरुआत गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर की गई थी, और  अक्टुवर  माह में यह आरती 20 तारीख, रविवार को संध्या 6 बजे आयोजित की जाएगी।गंगा आरती, जो मुख्यतः वाराणसी के घाटों पर होती है, अब रांची के बड़ा तालाब पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। यह आरती न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की भी याद दिलाती है। गंगा आरती के माध्यम से, श्री पीयूष पाठक जी ने एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है कि हमारे आसपास जो जलस्रोत हैं, वही हमारे लिए गंगा हैं और इन्हीं जल स्रोतों में हम सभी माँ गंगा की आराधना करते हैं। समाज के धर्मानुरागी एवं पर्यावरण प्रेमियों से आग्रह है गंगा आरती में शामिल होकर पुण्य के भागी बनें |