28 अक्टूबर को देवेंद्रनाथ महतो नॉमिनेशन प्रक्रिया करेंगे पूर्ण सम्पन्न।* आज एक प्रती नॉमिनेशन दर्ज किया गया।

रांची// राज्य में विधानसभा चुनावी सरगरमी तेज है। यह चुनाव दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण की नामांकन की तिथि आज शुक्रवार को समाप्त हो गया। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से आज शुक्रवार को एक प्रती नॉमिनेशन फाइल कर ताल ठोक दिया है। श्री महतो 28 अक्टूबर को अपना नोमिनेशन प्रक्रिया को पूर्ण संपन्न करेंगे।  28 अक्टूबर को विधिवत तरीके से अन्य तीन प्रति नॉमिनेशन फाइल कर प्रक्रिया को पूर्ण संपन्न किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र के संगठन चुनाव प्रभारी कृष्णा महतो ने कहा कि संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी सहित हजारों भारी समर्थकों के साथ नामांकन जुलूस निकाला जाएगा। जिसकी प्रशासनिक अनुमति प्राप्त कर लिया गया है। नामांकन रैली का रुट जारी करते हुए बताया कि राहे, सोनाहतु और सिल्ली प्रखंड के सभी लोग टुटकी मैदान सिल्ली में एकत्रित होंगे। वही अन्य संपूर्ण राज्य से आने वाले संगठन कार्यकर्ता व जनसाधारण का जूटान इइएफ मैदान टाटिसिलवे में होगा। इसके बाद सभी का एक साथ मोरहाबादी मैदान में जूठन होना तय होगा। तदउपरांत वहां से पदयात्रा करते हुए समहारनालय भवन रांची पहुंचेंगे। सिल्ली प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो के अधिवक्ता सष्टी रंजन ने बताया कि 28 अक्टूबर को तीन प्रति नॉमिनेशन विधिवत तरीके से दर्ज करते हुए जनता के समक्ष सम्पन्न किया जाएगा। बताते चले कि देवेंद्रनाथ महतो को पिछले रांची लोकसभा चुनाव मे नॉमिनेशन के दौरान हीं गिरफ्तार कर लिया गया था। 17 दिनों तक जेल से रह कर चुनाव लड़े जिसमें सवा लाख से अधिक मत हासिल हुआ था।