विधानसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय साहिबगंज के निर्देशानुसार इंटरडिस्ट्रिक्ट/इंटरस्टेट चेक पोस्ट पर सघन जांच जारी है। इसी क्रम में बरहरवा थाना अंतर्गत फरीदपुर चेकनाका पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक पिकअप वैन से 77100/-रुपए बरामद किया गया। वाहन चालक एवं वाहन में मौजूद व्यक्ति के द्वारा उक्त कैश के संबंध में कोई भी बात कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया एवं अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।