विधानसभा चुनाव: झारखंड में 81 सीटों पर दो और महाराष्ट्र में एक चरणों में होगे मतदान, आचार संहिता हुआ लागू, देखे शेड्यूल…..

भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को झारखंड और महाराष्ट्र  विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी  हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि झारखंड में दो और महाराष्ट्र में एक चरण में चुनावों को कराया जायेगा। वहीं, झारखंड और महाराष्ट्र  विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। झारखंड में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होगा। तो वहीं, दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होनी हैं। पहले चरण में 43 सीटों पर और दूसरे चरण में 38 सीटों पर वोटिंग किया जायेगा। वहीं, विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा के साथ ही आचार संहिता को लागू कर दिया गया हैं।

दरअसल झारखंड में 24 जिले में कुल 81 सीटें हैं। चुनाव आयोग के अनुसार 2.6 करोड़ मतदाता झारखंड में वोट  डालेगे। जिसमें फर्स्ट टाइम वोटर 11.84 लाख हैं। वहीं, युवा 66.84 लाख, महिला 1.29 करोड़ और पुरुष वोटर्स 1.31 करोड़ हैं। जो  सरकार बनने में अहम भूमिका निभायेगे। वहीं, झारखंड में 29,562 पोलिंग स्टेशन बनाये जायेगे। ज्ञात हो कि झारखंड में विधानसभा (साल 2019 ) की चुनाव पांच चरणों में कराये गये थे।

झारखंड विधानसभा चुनाव पहला चरण

# अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन- 18 अक्टूबर

# नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख -25 अक्टूबर

# नामांकन पत्रों की जांच -28 अक्टूबर

# नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि -30 अक्टूबर

# मतदान की तिथि -13 नवंबर

# मतगणना की तारीख- 23 नवंबर

झारखंड विधानसभा चुनाव दूसरा चरण

# अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन-22 अक्टूबर

# नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख-29 अक्टूबर

# नामांकन पत्रों की जांच-30 अक्टूबर

# नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि -1 नवंबर

# मतदान की तिथि- 20 नवंबर

# मतगणना की तारीख- 23 नवंबर

मुख्य चुनाव आयोग की टीम ने किया था झारखंड दौरा..

भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अगुवाई में पिछले दिनों झारखंड का दौरा किया था। सभी पार्टियों से चुनाव को लेकर फीडबैक मांगे गये थे। जिसमें राजनीतिक दलों  ने दीपावली और छठ के बाद चुनाव कराये जाने का आग्रह किया था।   झारखंड विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म होने जा रहा हैं। प्रदेश में साल 2019 में पांच फेज में मतदान हुये थे। जहां 2019 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम, कांग्रेस और आजेडी ने  गठबंधन कर चुवान लड़ा था। जिसमें उन्होंने 81 में से 47 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, मुख्य विपक्षीय दल बीजेपी ने 25 सीटों पर ही जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में जेएमएम को 30, कांग्रेस को 16, आरजेडी को एक और आजसू ने दो सीटों पर जीत दर्ज किया था।