*नए एंबुलेंस का किया गया उद्घाटन**साथ है लगाया गया निशुल्क चिकित्सा शिविर

आमजनो की सेवा के लिए मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा बकरी बाजार प्रांगण, अप्पर बाजार मे मंच के पूर्व प्रांतीय  अध्यक्ष स्वर्गीय विनय जी जालान की पुण्य स्मृति मे नए एम्बुलेंस का विधिवद् रूप से पूजा कर उद्घाटन किया गया।तत्पच्षात हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय युवक संघ बकरी बाजार में *निशुल्क चिकित्सा शिविर* का उद्घाटन किया गया जो हेल्थ पॉइंट मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के द्वारा लगाया गया है । मारवाड़ी युवा मंच विगत कई वर्षों से बकरी बाज़ार प्रांगण मे दुर्गा पूजा के समय आमजनो की सेवा के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाता आ रहा है जो की दशमी तक सुचारु रूप से बकरी बाजार प्रांगण मे सभी को सेवा  प्रदान करेगी। इस कार्यक्रम मे मंच के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सचिव सोनित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष स्पर्ष चौधरी के साथ स्वर्गीय विनय जी जालान के पिताजी श्री श्याम सुंदर जी जालान , भारतीय युवक संघ के अध्यक्ष श्री राहुल जी अग्रवाल,  मंडलीय  उपाध्यक्ष श्रीमती विनीता जी सिंघानिया , राष्ट्रीय संयोजक अमृतधारा श्री वरुण जी जालान,प्रांत खेल कूद प्रभारी श्री विकाश जी अग्रवाल, हमारे पूर्व अध्यक्षगण एवं मंच के अन्य सदस्य उपस्थित थे।उक्त जानकारी मारवाड़ी युवा मंच के प्रवक्ता राघव जालान ने दी।