=व्यय प्रेक्षक श्री एम. एम. चेटे (IRS-2004) एवं श्री एच. आनंदा (IRS 2005) की अध्यक्षता में आज दिनांक- 19 अक्टूबर 2024 को रांची परिसदन भवन स्थित सभागार में व्यय प्रेक्षक द्वारा जिलें के सभी एनफोर्समेंट एजेंसीज़ के नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक करते हुए सभी सम्बंधित एजेंसियों को समन्वय के साथ चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।बैठक में व्यय अनुश्रवण कोषांग प्रभारी, व्यय अनुश्रवण कोषांग के पदाधिकारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रांची, सभी एनफोर्समेंट एजेंसीज़ के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।व्यय प्रेक्षक द्वारा सभी नोडल पदाधिकारियों से आज तक की गई कार्रवाई एवं आगामी कार्य योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी लेते हुए व्यय हेतु निर्गत दिशा-निर्देशों का कड़ाई पालन करने का निर्देश दिया गया।*व्यय प्रेक्षक के द्वारा सभी पदाधिकारियों को निम्न निर्देश दिए गए:-**(1) आईटी एवं पुलिस के नोडल पदाधिकारी को जिलें में कैश मूवमेंट पर कड़ाई से नजर रखने का निर्देश दिया गया तथा किसी भी ऐसी गतिविधि जिसमें ऐसे लेन देन शामिल हों जिससे मतदाता को प्रभावित किया जा सके ऐसे मामलों में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए चुनाव आयोग को अविलंब रिपोर्ट प्रेषित किया जाये ।* *(2) बैंक के नोडल पदाधिकारी को बैंको में संदिग्ध निकासी एवं जमा पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया साथ ही नोडल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा गया की ऐसे नकद निकासी जमा सम्बन्धी रिपोर्ट आयकर विभाग एवं व्यय अनुश्रवण कोषांग से साझा करने को कहा गया ताकि ऐसे लेन देन के मामलों पर प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा सके ।**(3) GST विभाग को निर्देश दिया गया की जिलें में फ्रीवीज के मूवमेंट पर विशेष निगरानी रखी जाए ताकि मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश पर लगाम लगाया जा सकें। इस हेतु अगर अवश्यक हो तो टीम का गठन कर संदिग्ध गतिविधि वाले रास्तों पर जाँच प्रारंभ किया जा सकता है ।**(4) राज्य उत्पाद विभाग द्वारा चुनाव घोषणा से आज तक की गई शराब की ज़ब्ती संबंधी प्रतिवेदन की समीक्षा की गयी । उत्पाद विभाग को स्पष्ट निदेश दिया गया कि प्रत्येक शराब दुकान का दैनिक बिक्री संबंधी प्रतिवेदन प्राप्त किया जाये ताकि किसी क्षेत्र में मतदाताओं को प्रभावित करने हेतु शराब की ख़रीद संबंधी जानकारी ससमय प्रशासन को प्राप्त हो सके ।*