*पूर्व विधायक राधाकृष्ण किशोर लौटे कांग्रेस में, छतरपुर से हो सकते हैं उम्मीदवार,

Ranchi : पलामू निवासी पूर्व विधायक राधाकृष्ण किशोर एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. मंगलवार की शाम प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री रामेश्वर उरांव और बन्ना गुप्ता की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली. राधा कृष्ण किशोर की अचानक कांग्रेस में वापसी हुई है. राधाकृष्ण किशोर कांग्रेस की ओर से छतरपुर सुरक्षित विधानसभा   सीट से उम्मीदवार बनाए जा सकते हैं. यहां से वह कई बार चुनाव जीत चुके हैं. छतरपुर अभी राजद के पास है. लेकिन समझा जा रहा है कि राजद ने छतरपुर से अपनी दावेदारी छोड़ दी है. छतरपुर के बदले कांग्रेस बिश्रामपुर सीट राजद को देने को तैयार हो गई है. इसी अदला बदली की सूचना के बाद राधाकृष्ण किशोर ने कांग्रेस नेताओं से संपर्क किया और जल्दबाजी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली.