आज अजय नाथ शाहदेव हटिया विधानसभा के लिए नामांकन पर्चा भरा नामांकन सभा में विधायक नवीन जायसवाल की खोली पोल

अपने नामांकन सभा में अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि तीन बार के विधायक होने पर भी हटिया विधानसभा में एक भी बड़ा अस्पताल और एक भी बड़ा विद्यालय कॉलेज नहीं बपाया पाया । युवाओं के रोजगार के लिए विधायक ने कोई कारखाना स्थापित नहीं किया । विस्थापितों को केवल ठगने का काम किया। ट्रांसफार्मर बदलना हो , नाली बनवाना हो , सड़क बनवाना हो तो कम से कम 40 /50 व्यक्ति जब तक विधायक यहां आकर नहीं कहता था तब तक कोई काम विधायक नहीं करते थे। हमेशा वह अपने सभा में हिंदू को मुसलमान से डरने की बात बताते हैं और स्वयं मुसलमान को स्पेशल कमरे में बैठा कर बात करते हैं झारखंड में मुसलमान , हिंदू , आदिवासी , इसाई  वर्षों से मिलजुल कर रहते हैं अपनी नाकामी को छुपाने के लिए नवीन जायसवाल समाज में भ्रम पैदा कर रहे हैं और वोट लेते हैं। जनता के बीच इस तरह की भावना फैलाने वाले को अब जनता खदेरने का काम करेंगे। हटिया विधानसभा में लोगों को शिक्षा से वंचित किया गया सरकारी स्कूल की स्थिति को विधायक ने कभी सुधरने का प्रयास नहीं किया । सड़क नाली सरकारी भवन जो इनके द्वारा बनवाया गया वह जल्द ही जर्जर स्थिति में पहुंच गया  है । इससे स्पष्ट हैं केवल फंड का लूट हुआ । हटिया विधानसभा क्षेत्र में युवाओं को स्वस्थ रहने के लिए कोई भी खेल मैदान का सही व्यवस्था नहीं किया गया एक भी प्लेग्राउंड का निर्माण नहीं कराया गया / अब जनता जाग चुकी है । हटिया का विकास करने के लिये जनता परिवर्तन करेंगी ।