लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा Recruitment Test (RT-VII. RT-VIII, RT-IX & RT-X Exam, 2024 दिनांक 19.10.2024 एवं 20.10.2024 को प्रथम पाली 09:30 बजे पूर्वाहन से 11:30 बजे पूर्वाहन तक एवं द्वितीय पाली 2:00 बजे अपराह्न से 04:00 बजे अपराह्न तक नीचे लिखित परीक्षा केन्द्र पर होना है। इस परीक्षा केन्द्र पर कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा का आयोजन कराने एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची, श्री वरुण रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची, श्री चंदन कुमार सिन्हा द्वारा पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। फिर भी ऐसी आशंका है कि परीक्षा में संलग्न छात्र, उनके अभिभावक अथवा असामाजिक तत्व परीक्षा केन्द्रों पर भीड़ लगाकर विधि-व्यवस्था भंग करने की चेष्टा कर सकते है।जिसको लेकर अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर रांची, श्री उत्कर्ष कुमार, द्वारा बि०एन०एस०एस० की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में निम्नलिखित निषेधाज्ञा जारी किया:-*👉🏻(1) पाँच या पाँच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों / कर्मचारियों तथा सरकारी कार्यक्रम एवं शवयात्रा को छोड़कर)।**👉🏻(2) किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना।**👉🏻(3) किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, जैसे बंदुक, राईफल, रिवाल्वर बम, बारूद आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर)।**👉🏻(4) किसी प्रकार का हरवे हथियार जैसे लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा नाला आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोडकर)**👉🏻(5) किसी प्रकार की बैठक या आमसभा का आयोजन करना।**यह निषेधाज्ञा दिनांक-19.10.2024 एवं 20.10.2024 के प्रातः 06.30 बजे से अपराह्न 07.00 बजे तक प्रभावी रहेगा।*परीक्षा केन्द्र का नामः-*(1) राजकीय बालिका +2 उच्च विद्यालय, बरियातु, राँची।*