हटिया विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार भरत काशी नामांकन कर सभा को किया संबोधित

24 अक्टूबर दिन गुरुवार को हटिया विधानसभा के लिए निर्दलीय उम्मीदवार भारत काशी ने किया नामांकन  । नामांकन सभा में बोलते हुए कहा तीन बार रहे विधायक नवीन जायसवाल क्षेत्र में सड़क भी नहीं बनवा सके हैं । अभी अनेकों गांव में सड़क व्यवस्था नही है । जनता के प्रेम के कारण ही वह आज निर्दलीय नामांकन किए हैं । हटिया में शिक्षा चिकित्सा एवं रोजगार के लिए समुचित व्यवस्था करना इनका उद्देश्य है। इन्होंने कहा मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है हटिया की जनता मुझे विधानसभा अवश्य  भेजेगी। नामांकन सभा में बड़ी संख्या में समर्थन देने के लिए आभार जताया ।