आज दिनांक 05.10.2024 को पुलिस अधीक्षक महोदय साहिबगंज को गुप्त सूचना मिली कि बरहरवा-राजमहल मुख्य मार्ग से एक उजले रंग की कार में कुछ व्यक्ति ब्राउन शुगर लेकर राजमहल की तरफ जाने वाले हैं। उक्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजमहल के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित कर वाहन चेकिंग लगाकर 02 अभियुक्त को 930 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया तथा इस कार्य में प्रयुक्त वाहन को भी जप्त किया गया।